दो भाईयों ने मामा के साथ मिलकर लव मैरिज करने वाली बहिन व जीजा पर तेजाब से किया हमला…..

नागौर पुलिस कार्रवाई

तेजाब फेंका

गनिमत रही समझदारी काम आयी

नागौर, @dainikkhabraan। नागौर के नावां शहर में एक भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन-जीजा की कार पर तेजाब से हमला कर दिया। हमले के साथ बहन को किडनैप करने की कोशिश भी की गई।

गनीमत रही कि जीजा ने समय रहते उसके इरादे भांप लिए। कार के शीशे बंद कर गाड़ी को लाॅक कर दिया। इससे तेजाब कार की बॉडी पर गिर गया। हमले में कार को काफी नुकसान हुआ है।

मौके पर भीड़ एकत्र होने के बाद आरोपी भाई अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। सामने आया है कि बहन ने एक साल पहले परिजन की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।

तेजाब से खराब हुई कार।
तेजाब से खराब हुई कार।

ओमप्रकाश पुत्र लालाराम कुमावत निवासी नावां ने बताया कि शुक्रवार को वो अपनी पत्नी रेणु के साथ भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे।

वहां उसका साला कुंजबिहारी अपने छोटे भाई विशाल और मामा नेमीचंद निवासी कुचामन के साथ वहां पहुंचे। उन्हें रुकवाकर तीनों ने कार में बैठी उसकी पत्नी रेणु को नीचे उतारने का प्रयास किया।

इस पर उसने जल्दी से कार के शीशे चढ़ाकर गाड़ी को लॉक कर दिया। इससे बौखलाए कुंजबिहारी और अन्य आरोपियों ने कार पर तेजाब की बोतल उड़ेल दी।

क्षतिग्रस्त हुई कार।
क्षतिग्रस्त हुई कार।

पहले भी दे चुके हैं जान से मारने की धमकी
ओमप्रकाश पुत्र लालाराम कुमावत निवासी नावां ने बताया कि एक साल पहले 29 अक्टूबर 2020 को उसने आरोपी कुंजबिहारी की बहन रेणु निवासी नावां से कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से ही कुंजबिहारी और उसके परिजन उससे और उसकी पत्नी रेणु से दुश्मनी रखते है और कई मौको पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दे चुके हैं।

पुलिस में भी कई बार शिकायतें दी गई, लेकिन पुलिस ने महज पाबंदी की कार्रवाई कर अपनी औपचारिकताएं पूरी कर लीं। इससे अब आरोपियों का हौसला बुलंद है।

नावां SHO धर्मेश दायमा ने बताया- अब तक ये क्लियर नहीं है कि वो तेजाब है या कुछ और? अगर तेजाब ही डालना होता तो गाड़ी पर क्यों डालता? ये इनका पारिवारिक मामला है। अक्सर लड़ते रहते हैं। कई बार पाबंद कर चुके हैं। इस मामले की भी जांच कर रहे हैं।