दूसरी शादी करने का आरोप: नाबालिग बच्चों का कर रहे है शोषण, एक दर्जन नामजद मुकदमा दर्ज….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

दूसरी शादी करने का आरोप,नाबालिग बच्चों का कर रहे है शोषण, एक दर्जन नामजद

पुलिस कार्रवाई

दूसरी शादी करने का आरोप

एक दर्जन नामजद

बीकानेर, @dainikkhabraan। नाबालिग बच्चों से घर बेगारी करवाने और पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर थाने में प्रार्थिया ने जयकिशन दुबका, इन्द्रा, दानाराम, श्रवण, मनीष, सुनीता, केशुराम, भल्लाराम, सरोज, मधु, जगदीश, जेठाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थिया ने बताया कि उसकी शादी जयकिशन दूबका के साथ हिन्दू रीति रिवाजों से हुई थी। जिसके बाद आरोपी उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगे।

आरोपियों ने प्रार्थिया की तीन नाबालिग बच्चों को उससे छीन लिया और तीनों से बेगारी करवाते हे। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी तीनों बच्चों से घर का पूरा काम करवाते है और उनका शोषण करते है।

प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और तलाक दिए बिना ही दूसरी अवैध शादी कर ली। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है