दूषित पानी के सेवन से बच्चों सहित 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत…..

चिकित्सा देश नई दिल्ली पाली पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

दूषित पानी के सेवन से बच्चों सहित 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत

पाली, @dainikkhabraan। पाली जिले में दूषित पानी के सेवन से बच्चों सहित 7 लोगों की तबीयत बिगड़ी जिनको इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवपुरा थाना क्षेत्र के मोडवास गांव की घटना बतायी जा रही है। ग्रामीण पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगा रहे हैं। खबर लिखें जाने तक शिवपुरा थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।