दुकान में घुसकर किया तंग परेशान और गला पकड़ कर किया झगड़ा, दी धमकी….
दुकान में घुसकर किया तंग परेशान और गला पकड़ा
पुलिस कार्रवाई
दी धमकी
बीकानेर, @Dainikkhabraan। गला पकड़ कर झगड़ा करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में गजेन्द्र प्रसाद मोदी ने श्रवण मोदी,गोपाल मोदी, मुरली, विवेक व 20-25 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना फड़ बाजार में 14 मई की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि सत्यनारायण मंदिर के पास बाबा रामदेव फ्लोर मिल नाम से दुकान है जहां पर प्रार्थी अपना व्यापार कर रहा है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी आए दिन उसकी दुकान पर आते है और तंग परेशान करते है।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसकी दुकान में अविधिक रूप से प्रवेश किया और गला पकड़ कर झगड़ा करने लगे। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरेापियों ने गिरेबान में हाथ डाला और एलानिया धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

