दो नाबालिग समेत 26 आरोपी गिरफ्तार
डोंबिवली/ठाणे/महाराष्ट्र, @dainikkhabraan। महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं।
साकीनाका रेप और मर्डर मामले के बाद मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में एक 15 साल की लड़की के साथ 33 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
पीड़िता ने बुधवार रात पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता 376 (बलात्कार), 376 (एन), 376 (3), 376 (डी) (ए) और 4.6 और 10 यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पर अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके साथ जनवरी 2021 से लेकर सितम्बर 2021 के बीच 29 लोगों ने अलग अलग जगहों पर रेप किया है। रेप करने वाले ज्यादातर आरोपी पीड़ित लड़की के पहचान वाले बताए जा रहे हैं। इस मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं। बीते 9 महीनों से पीड़िता आरोपियों का शिकार हो रही थी।
नाबालिग ने रेप कर बनाया वीडियो
पीड़ित लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में रेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के साथ 9 महीने पहले उसके नाबालिग दोस्त ने रेप किया था। इस दौरान आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों ने पीड़ित को ब्लैकमेल कर उसके साथ गैंगरेप किया। फ़िलहाल मामले में बाकि आरोपियों की तलाश शुरू है। पुलिस के मुताबिक घटना डोंबिवली के भोपर इलाके की है।
राजनीतिक दलों के भी आरोपी
पुलिस ने इस मामले में डोंबिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाड से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कई आरोपी विभिन्न राजनीतिक दलों से भी जुड़े हुए हैं।
ठाणे के एडिशनल पुलिस कमिश्नर दत्तात्रेय कराले ने बताया कि 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं। वहीं बाकी छह आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी, पीड़िता का वह दोस्त बताया जा रहा है जिसने जनवरी में लड़की से पहली बार बलात्कार किया था और उसका वीडियो भी बनाया था।
अधिकारी ने कहा, इसके बाद यह वीडियो अन्य आरोपी व्यक्तियों तक पहुंच गया जिन्होंने उसे ब्लैकमेल किया और फिर विभिन्न अवसरों पर उसके साथ बार-बार मारपीट की और रेप किया।
घटना के बाद पीड़ित नाबालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने उन स्थानों को भी चिन्हित कर लिया है जहां पीड़िता के साथ मारपीट की गई थी। फोरेंसिक टीमों से भी जांच कराई जा रही है।
(संरक्षण अधिनियम) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में एसीपी सोनाली डोले को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि डीसीपी सचिन गुंजाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बारीकी से केस की निगरानी करेंगे।

