डॉ मल्लिका नड्डा ने किए माँ करणी के दर्शन, नारी सशक्तीकरण के लिए की विशेष पूजा, मन्दिर प्रन्यास ने किया पारंपरिक स्वागत….
देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की पत्नी श्री मती डॉ मल्लिका नड्डा ने देशनोक पहुंचकर करणी माता के दर्शन किए।श्री मती नड्डा राष्ट्र की समृद्धि व नारी सशक्तीकरण के लिए मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की।मन्दिर प्रन्यास की ओर से श्री मती नड्डा का माँ करणी की तस्वीर व साहित्य भेंटकर पारंपरिक स्वागत किया।
श्रीमती नड्डा के देशनोक आगमन पर देशनोक विप्र मंडल द्वारा श्रीफल,शॉल ओढाकर स्वागत किया।
देशनोक नगरपालिका की प्रथम महिला चैयरमेन श्री मती शुशीला सुथार ने चुनरी ओढाकर अगुवाई की।बालिका कुमकुम उपाध्याय ने श्री मती नड्डा का तिलक कर सत्कार किया।
श्री मती नड्डा के साथ आए विफा के राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, विफा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विफा देशनोक मंडल अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, वरिष्ठ संरक्षक रामनारायण ओझा, चतुर्भुज उपाध्याय, ज्वालाप्रसाद उपाध्याय, गोविंद शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, मोहनलाल उपाध्याय, गोविंद शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मणदान, रामेश्वरलाल सुथार, नंदकिशोर गालरिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।


