डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में गरीबो को भोजन व मास्क वितरित किए…..

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर की सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था टीपू सुल्तान सेवा संस्थान बीकानेर के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में रविवार को बीकानेर में गरीबो को भोजन व मास्क वितरित किया गया।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजनता को जागरुक किया गया। सस्थांन के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि आज हमनें लोगो को मास्क वितरित करके सभी लोगो को कॉविड-19 लिए जागरूक किया।‌

इस समय सहयोगी रूप में संभाग अध्यक्ष मो. जब्बार सोलंकी, डॉ. साबिर पवार, अब्दुल कलाम, उपाध्यक्ष मनीराम, सिकंदर अली, हुसैन, कालू, बाबूलाल, मुकेश, नेमीचंद, असरफ, सलमान, अरमान, अल्ताफ आदि सदस्य मौजूद रहे।