डॉ. जाजड़ा बने अनुशासन समिति के अध्यक्ष…..

बीकानेर मनोनीत

श्री छ:न्यति ब्राह्मण महासंघ बीकानेर डॉ मोहनलाल जाजड़ा को अनुशासन समिति के अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया

बीकानेर, @dainikkhabraan। श्री छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ बीकानेर छात्रावास की कार्यकरनी बैठक महासंघ कार्यालय में भंवर लाल व्यास अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए-
1. छात्रावास के अतिथि गृह के नक्शे को अंतिम रूप से स्वीकृत करके नगर विकास न्यास में एन ओ सी के लिए आवेदन करने का निर्णय लिया गया।
2. निर्माण कार्य के लिए दान देने वाले दानदाताओं को न्यास एवं प्रबंधन कारिणी में शामिल करने के लिए नियम वाली तैयार करने का निर्णय लिया गया।
3. महासंघ विरोधी या महासंघ की नुकसान पहुंचाने के दुरष्य से गतिविधियों करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के अनुशासन समिति का गठन किया गया जिसमें डॉ जाजड़ा को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया एवं एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
4. निर्माण कार्य के लिए सर्वप्रथम ट्यूबेल खुदवाने का निर्णय लिया गया है।