डूंगर कॉलेज में एबीवीपी जिला संयोजक का किया स्वागत
बीकानेर, @dainikkhabraan। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गत दिनों पाली में हुवे प्रांत अभ्यास वर्ग में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।
जिसमें बज्जू के राधे धायल को एबीवीपी जिला संयोजक बीकानेर बनाया गया जिनके प्रथम बार बीकानेर आगमन पर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त जिला संयोजक राधे धायल ने संगठन को मजबूत करने के लिए विद्यार्थियों को दिशा निर्देश दिए इस दौरान एबीवीपी महानगर सहमंत्री मुकेश पूनिया, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, प्रांत कार्यसमिति सदस्य पूनमचंद घिंटाला, छात्र नेता कान नाथ गोदारा, महासचिव बीरबल कुमावत, रमेश बाना, पवन कुमार ,दिनेश कुमार, बजरंग बिश्नोई, रामकिशोर बिश्नोई, पीयूष पंवार, लाल चंद मेघवाल आदि परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

