डरा-धमका कर दो साल तक रेप: महिला ने परेशान होकर पति को बताया सच, थाने पहुंचकर मामला करवाया दर्ज…..
जयपुर पुलिस कार्रवाई
महिला के साथ रेप
दो साल तक डरा धमकाकर रेप
जयपुर, @Dainikkhabraan। कानोता थाना इलाके में पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर रेप करने का मामला सामने आया हैं। पीड़िता पति और बच्चो की जिंदगी के खातिर आरोपी की दो साल तक बात मानती रही। आरोपी ने उसे इतना परेशान कर दिया कि वह टूट गई। उसने अपने पति को बात बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे। मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आगरा रोड में रहने वाली एक महिला ने रमेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि आरोपी ने उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी इच्छा और सहमति के बिना दबाव बनाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी दो साल तक लगातार उससे रेप कर रहा है। हद तो तब हो गई जब वह आए दिन उसे परेशान करने लगा।
पीड़िता ने पति को रोते हुए आपबीती बताई
आरोपी रमेश पिछले दो साल से विवाहिता का रेप कर रहा था। पीड़िता उसके डर से कुछ नहीं बोल पा रही थी। दो दिन पहले ही विवाहिता का सब्र टूटा और उसने अपने पति को पूरी जानकारी दी। जिस पर दोनों कानोता थाना पहुंचे और सीआई कानोता को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल रमेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं लेकिन उसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

