ठुकरियासर ग्राम पंचायत में डॉ. अम्बेडकर साहेब की 131वीं जयंती मनाई….
ठुकरियासर/श्रीडूंगरगढ़, @Dainikkhabraan। ठुकरियासर ग्राम पंचायत मे डॉ. अम्बेडकर साहेब की 131वीं जयंती मनाई गई।
आंबेडकर साहब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सरपंच, पंच, बुजुर्ग, युवाओं ने बाबा साहेब के विचारों को रखा।
युवा रैली के साथ पंचायत भवन पहुंचे जहां
सरपंच अमराराम गांधी, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, सरस सेना अध्यक्ष हनुमानसिंह गोदारा, रेवंतराम भांभू, पंच भैराराम सारस्वत, मोहनराम गोदारा, हुकमनाथ सिद्ध, पंच बेगाराम बैनीवाल, सुनील तावनिया, बुधराम गांधी, चांदमल ब्राह्मण, पेमाराम सारण, चुनीलाल सोनी, हेतराम सारण, अर्जुनराम मोटसरा, गंगाराम मेघवाल, चुनीलाल गांधी, नानूराम बावरी, पंच हीराराम मेघवाल, रामलाल नाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


