झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा से 25 पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद….

देश पुलिस कार्रवाई

झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा से 25 पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

झारखंड- पश्चिम बंगाल सीमा से 25 पिस्टल व 46 राउंड कारतूस बरामद हुआ है। झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के बराकर इलाके में पुलिस ने चेक नाका पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान एक बाइक के डिक्की से 25 पिस्टल और 46 राउंड गोली बरामद किया है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल्टी निवासी ऐश मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।

झारखंड-बंगाल सीमा पर पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक को रोकी। बाइक की जांच के दौरान पुलिस को डिक्की से 9 एमएम का 25 पिस्टल और 46 राउंड कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार लिया है और बाइक को भी सीज कर लिया है।