जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता  28 व 29 जनवरी को….

राजस्थान राज्य सिरोही

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता  28 व 29 जनवरी को

 सिरोही, @दैनिक खबरां। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र के द्वारा 28 एवं 29 जनवरी को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
       

उल्लेखनीय है कि 02 से 4 जनवरी तक आयोजित  ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान पर रहे टीमों एवं प्रतिभागियों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
       

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अरविंद पैवेलियन सिरोही में प्रातः 9 बजे प्रारंभ किया जाएगा । विजेता रहे प्रतिभागी अपने ब्लॉक के नेहरू युवा केंद्र से जुड़े राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक से प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रिपोर्ट: रमेश सुथार