जिला कलक्टर ने ब्लाॅक आबूरोड में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया
सिरोही, @दैनिक खबरां। जिला कलक्टर डाॅ भवंर लाल ने आबूरोड के उप कारागार, सदर पुलिस थाना, उप कोष कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं सामान्य चिकित्सालय व मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया।
https://youtu.be/qb8fs63k2Co
जिला कलक्टर द्वारा आबूरोड के उप कारागार पहुचने पर जेल पुलिस द्वारा गार्ड आफ आॅनर दिया गया। जिला कलक्टर ने जेलर के साथ कारागार में निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिलने वाली सुविधाए व व्यवस्थाए, साफ-सफाई एवं अन्य रिकार्ड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् सदर पुलिस थाना के निरीक्षण में विभिन्न रिकार्ड, साफ-सफाई, बंदीगृह व मालखाना का अवलोकन किया। उप कोष कार्यालय में मालखाना, वित्तीय लेखा संबंधी जानकारी ली। तहसील में विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली की जानकारी ली व संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
https://youtu.be/qb8fs63k2Co
जिला कलक्टर सामान्य चिकित्सालय पहुचकर वहां चिकित्सालय के वार्डो में भर्ती मरीजों एवं चिकित्सक को दिखाने आए मरीजों से बातचीत कर उपचार एवं मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने वार्डांे में जाकर वहां साफ-सफाई, कार्यरत एवं रिक्त पदों ,प्रतिदिन आने वाले रोगियों, प्राप्त औषधियों, कोविड संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली । जिला कलक्टर ने मुख्यतः साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के बारें में प्रमुख चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
https://youtu.be/qb8fs63k2Co
जिला कलक्टर ने आबूरोड के मुदरला ग्राम में चल रहें मनरेगा कार्य एवं प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत मकान का निरीक्षण किया एवं समय पर कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा स्थल पर छाया, पानी एवं औषधि तथा मस्टरोल का निरीक्षण किया व श्रमिको से बातचीत की एवं विकास अधिकारी को आवश्यक निर्दे

रिपोर्ट: रमेश सुथार

