चुरू,@दैनिक खबरां। तारानगर के पूर्व विधायक गांधीवादी नेता जयनारायण पूनिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पुनिया का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर बाद उनका राजगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुनिया के निधन का समाचार मिलने पर प्रदेश भर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर छा गई।

