घर से ब्यूटी पार्लर तैयार होने गई दुल्हन हुई लापता
बारात बिना दुल्हन वापस लौटी
घर से ब्यूटी पार्लर तैयार होने गई दुल्हन हुई लापता, बारात बिना दुल्हन वापस लौटी…..
इंदौर उज्जैन से आई बरात में दूल्हे को आखिर खाली हाथ ही जाना पड़ा नाचते नाचते बारातियों के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची थी लेकिन ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई दुल्हन अचानक लापता हो गई परिजनों ने दुल्हन की गुमशुदगी दर्ज कराई है जानकारी यह भी है कि दुल्हन किसी अज्ञात युवक के साथ भाग गई है।
इन्दौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड पर अपने बेटे की शादी में बारातियों के साथ धूमधाम से परिवार उज्जैन से इंदौर पहुंचा था इस दौरान बरात दरवाजे पर खड़ी थी लेकिन दुल्हन शादी के मंडप से लापता हो गई फिल्मों में तो अक्सर दुल्हन को मंडप से भागते हुए देखा होगा लेकिन ब्यूटी पार्लर का जाने का बोल कर गई एक युवक के साथ दुल्हन नहीं लौटी काफी देर तक परिजनों ने दूल्हे पक्ष से दुल्हन के लापता होने की जानकारी छुपा कर रखी दुल्हन के गुमशुदा होने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई है वहीं दूल्हे के परिजन भी थाने पर पहुंचे थे जहां हाथ में कटार और सर पर पगड़ी सूट बूट पहने दूल्हा जहां उसे दुल्हन के साथ फेरे लेना थे लेकिन देर रात थाने की दहलीज पर खड़ा रहा लेकिन दुल्हन लौट कर नहीं आई दुल्हन के परिवार वालों ने बताया जिस लड़की के साथ उनकी लड़की फरार हुई है वह भाई बनकर घर आता जाता रहा है।
दूल्हा उज्जैन में कोच का कार्य करता है
दुल्हे के परिवार के पक्ष के लोगों ने थाने पर एक आवेदन दिया है जहां इस घटना में आगे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर पुलिस को जानकारी दी है वहीं दुल्हन की गुमशुदगी थाना अन्नपूर्णा में परिजनों ने रिर्पोट दर्ज कराई है।

