Highlights लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। अभिभावक स्कूल आ धमके और शिक्षक के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। सूचना पुलिस को दी गई
पटना, @dainikkhabraan। बिहार के बक्सर जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है।
इस बीच एक और ऐसी ही खबर सामने आ रही है। जहां, डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित मध्य विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक ने गुरु पद को ही धूमिल कर दिया।
खिरौली के नियोजित शिक्षक वंश नारायण चौबे ने छात्राओं के साथ गन्दी हरकत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक छात्राओं को निर्वस्त्र कर नचवाता था। जब छात्राएं ऐसा करने से मना करती थीं, तब शिक्षक उनकी पिटाई किया करता था। इस मामले का खुलासा बाल कल्याण समिति की जांच में सामने आया है।
बताया जा रहा है कि 16 सितंबर को वर्ग एक क्लास टीचर क्लास बंद कर मासूम बच्चियों को निवस्त्र कर नचवा रहे थे। इस दौरान अन्य छात्र भी क्लास रूम में मौजूद थे। सभी को शिक्षक ने आंख बंद करने के लिए कहा। लेकिन, इस दौरान एक छात्र ने अपनी आंख बंद नहीं किया और इस घटनाक्रम को देखा। शिक्षक ने उस लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
जिसकी जानकारी उसने अपने अभिभावक को दे दी। जिसके बाद अभिभावक स्कूल आ धमके और शिक्षक के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसकी सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी आ धमके।
शिक्षा विभाग के अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्र और छात्राओं से बात भी की। जिसके बाद विद्यार्थियों ने उन पर कई आरोप भी लगाया। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। यदि शिक्षक दोषी पाया गया तब उन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
इस प्रकार की शिक्षक नहीं शिक्षक के रूप में भेडिये होते हैं इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


