गलत टिप्पणी कर वकील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए लिया हाईकोर्ट से स्टे, स्टे हटते ही पुलिस पूछताछ के लिए वकील को ले गई थाने, देखें विडियो….

जयपुर देश पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

गलत टिप्पणी कर वकील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए लिया हाईकोर्ट से स्टे, स्टे हटते ही पुलिस पूछताछ के लिए वकील को ले गई थाने, देखें विडियो….

पूर्व ACP सदर को जाति-सूचक व लज्जा भंग टिप्पणी कर गिरफ्तारी से बचने के लिए लिया हाईकोर्ट से स्टे, स्टे हटते ही पुलिस ने पूछताछ के लिए वकील को ले गए थाने, देखें विडियो….

जयपुर, @Daininikkhabraan। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर बोलने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट गोवर्धन सिंह को आज जयपुर के सदर थाना पुलिस ( पश्चिम ) ने गिरफ्तार किया है। सिविल वर्दी और मास्क लगाकर आये पुलिसकर्मियों ने गोवर्धन सिंह को जयपुर हाईकोर्ट से हिरासत में लिया और बाद में गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी का यह मामला डीएसपी संध्या यादव के साथ बदसलूकी से जुड़ा हुआ है । एक वर्ष पूर्व लॉकडाउन के दौरान डीएसपी संध्या यादव ने सदर पुलिस थाने में गोवर्धन सिंह के खिलाफ एसी – एसटी एक्ट , राजकार्य में बांधा डालने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।

यह था मामला

अधिवक्ता गोवर्धन सिंह ने 3 अप्रैल 2020 को पूर्व ACP सदर को जाति-सूचक व लज्जा भंग की थी। तत्कालीन ACP संध्या यादव ने सदर थाने में अधिवक्ता व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस दौरान प्रस्तुत प्रकरण की प्रारंभिक जांच ACP प्रमोद स्वामी ने की थी।

ACP प्रमोद स्वामी ने तप्तीश के दौरान जुर्म प्रमाणित माना था। अधिवक्ता ने PHQ में डीजीपी से मुलाकात करके तप्तीश को PHQ में ट्रांसफ़र करवाया था।
लेकिन इस दौरान क्राइम ब्रांच की ASP सरिता बडगुर्जर ने भी तप्तीश को सही माना। ACP प्रमोद स्वामी के द्वारा की गई तप्तीश को PHQ ने सही मानते हुए पत्रावली को पुन:अग्रिम कार्यवाही हेतू पुलिस कमिश्नरेट को वापस भेजी।

फिर पुन:जांच ADCP अशोक चौहान (अन्वेषण विंग ) को सुपुर्द की।

इस दौरान गिरफ़्तारी से बचने के लिए अधिवक्ता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट द्वारा स्टे मिलने के बाद अधिवक्ता ने राहत की सांस ली। वहीं ADCP अशोक चौहान ने भी जुर्म प्रमाणित माना। वहीं वर्तमान में तप्तीश ADCP करण शर्मा को सुपुर्द की गई थी। लेकिन विगत तीन दिन मे वापस तप्तीश सदर ACP ज़ुल्फ़िकार अली को सुपुर्द की गई।

आज गिरफ़्तारी पर स्टे हटने के बाद पुलिस ने HC के बाहर से अधिवक्ता को हिरासत में लिया। फिलहाल सदर थाना पुलिस कर रही मामले में अधिवक्ता से पूछताछ। अभी पूछताछ जारी है पूछताछ के बाद आज करेगी गिरफ्तार।

गौरतलब हैं कि प्रकरण के बाद सिंह व अन्य 3 साथी ने फ़ेसबुक पेज पर चरित्र हनन पोस्ट किया था जो कई दिनों तक पोस्ट चलाया रहा। प्रारंभिक अनुसंधान ACP प्रमोद स्वामी के द्वारा किया गया था
घटना को सही मानते हुए वकील व इसके साथियों के ख़िलाफ़ जुर्म प्रमाणित माना था।

बुधवार को हाईकोर्ट की बैंच ने मामले की सुनवाई करते हुए स्टे के अंतरिम आदेश को समाप्त कर दिया। जिस पर सदर पुलिस ने गोवर्धन सिंह को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस गोवर्धन सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है