गंगाशहर में चिरंजीवी मल्टी स्पेशलिस्ट में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
बीकानेर, @dainikkhabraan। गंगाशहर स्थित चिरंजीवी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में शुक्रवार को चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारंभ महापौर सुशीला कंवर ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके महापौर सुशीला कंवर ने प्रबंधक संजना सिंह एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि गंगाशहर क्षेत्र में हॉस्पिटल खुलने से विशेषकर महिलाओं को बेहतर ईलाज मिलेगा। उन्होंने मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं घरेलू कामों में व्यस्त होने के कारण चिकित्सकों को दिखाने के लिये समय नही निकाल पाती लेकिन महिलाएं अपने रोगों से संबंधित लापरवाही ना बरते चिरंजीवी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में पहुंच कर चिकित्सकों से परामर्श लेकर समय रहते बेहतर ईलाज कराये।
शिविर उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को महिलाओं के लिये नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना मित्तल ने अपनी सेवाएं दी।
डॉ. वंदना मित्तल ने बताया कि महिलाओं को अब बेहतर ईलाज एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में जांच के लिये अत्य आधुनिक मशीने लगाई गई।
उन्होंने बताया कि कम लागत में अच्छे ईलाज का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. मित्तल ने महिलाओं से अपील करते हुए बताया कि वह अपने रोगो को नजरअंदाज ना करे समय पर परामर्श ले ताकि किसी भी रोग का दवाईयों से ही ईलाज किया जा सके। इस मौके पर हॉस्पिटल प्रबंधक संजना सिंह, बीकानेर समाचार वितरक संघ के अध्यक्ष पुखराज स्वामी, उपाध्यक्ष भंवर लाल साहू एवं वार्ड नंबर 29 पार्षद हनुमान गहलोत, महासचिव सिराजुद्दीन कोहली, संगठन मंत्री नवल सिंह, सचिव जेठाराम बारूपाल, सहयोगी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ आदि मौजूद थे।

