बीकानेर,@दैनिक खबरां।श्रीडूंगरगढ़ में रीड़ी निवासी महावीर नाथ सिद्ध अभयसिंहपुरा गांव की रोही में अपने भाई व परिवार के साथ मूंगफली की काश्त करता है सुबह जैसे ही बिजली आई तो दोनो भाई ट्यूबेल स्टार्ट करने के लिए उठे। महावीर नाथ ने स्विच रूम में मोटर स्टार्ट करने के लिए स्टार्टर का स्वीच दबाया उसी वक्त उसे तेज करंट लगा और गिर पड़ा भाई मामराज ने तुरंत उसको श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मामराज सिद्ध ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मर्ग दर्ज कराई है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

