कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो बनाया : वीडियो कॉल पर 15 मिनट तक बात की, 35 सेकेंड का वीडियो बना रुपए मांगे….

पुलिस कार्रवाई बाड़मेर राजस्थान राज्य

कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो बनाया : वीडियो कॉल पर 15 मिनट तक बात की, 35 सेकेंड का वीडियो बना रुपए मांगे

बाड़मेर, Dainikkhabraan। कांग्रेस नेता को सेक्सटॉर्शन में फंसाने का मामला सामने आया है। बाड़मेर के पार्षद का पहले न्यूड वीडियो बनया और इसके बाद रुपए नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। इसके बाद पार्षद कोतवाली थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। मामला बुधवार शाम बाड़मेर शहर का है। पीड़ित नरेश देव मनोनित पार्षद है। नरेश ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि बुधवार शाम को मेरे व्हाट्स ऐप नंबर पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया।

कॉल को अटेंड किया तो वीडियो कॉल में एक लड़की दिखाई दी और बात करने लगी। कुछ सेकेंड में वह वीडियो कॉल पर न्यूड हो गई। नरेश ने बताया कि इसके बाद वीडियो कॉल कट कर दिया। इसके कुछ देर बाद व्हाट्स ऐप पर एडिट करके न्यूड वीडियो भेजा। वीडियो करीब 35 सेकेंड का था। कांग्रेस ने ता ने बताया कि इसके बाद रुपए के लिए धमकाने लगे।

मैसेज कर वीडियो शेयर करने की धमकी दी वीडियो कॉल करने के बाद कांग्रेस नेता का एडिटेड वीडियो बना शेयर किया। इसके बाद मैसेज कर धमकाना शुरू किया।

कांग्रेस नेता को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। इतना ही नहीं डराने के लिए यू-ट्यूब के अपलोडिंग लिंक भी शेयर किया। ठगों की ओर से 20 हजार रुपए मांगे गए। लेकिन, पार्षद ने देने से मना कर दिया। इसके बाद वे तत्काल थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।