करौली दंगों में जयपुर BJP मेयर का पति आरोपी, पुलिस दें रहीं गिरफ्तारी के लिए राजस्थान से लेकर यूपी तक दबिश…..
जयपुर BJP मेयर सौम्या के पति करौली दंगे में आरोपी
राजाराम गुर्जर तीन दिन से फरार
गिरफ्तारी के लिए राजस्थान से लेकर यूपी तक दबिश
जयपुर, @Dainikkhabraan। करौली में हुए दंगे में जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर को भी आरोपी बनाया गया है। करौली पुलिस की ओर से दर्ज FIR में राजाराम सहित 24 को नामजद आरोपी बनाया है। मेयर पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश में बताई जा रही है। राजाराम गुर्जर करौली नगर परिषद का सभापति रह चुका है।
2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष पर हिंदू संगठनों की ओर से रैली निकालने की जानकारी कलेक्टर-SP दोनों को थी। 150 से अधिक लोग रैली पर घात लगाकर हमला करने वाले हैं, इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं थी। करौली पहुंची पुलिस मुख्यालय की टीम के अधिकारियों ने भी यह माना कि लोकल पुलिस का इंटेलिजेंस नेटवर्क पूरी तरह फेल रहा। अगर समय रहते यह साजिश का पता चल जाता तो ऐसी हिंसा नहीं होती। करौली SP का जिला शांति समिति की मीटिंग में नहीं जाना टीम ने लापरवाही माना है।
जयपुर ग्रेटर मेयर के पति राजाराम गुर्जर का FIR में नाम आते ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। उसकी तलाश के लिए टीमों को रवाना किया गया है। कभी भी राजाराम गुर्जर की गिरफ्तारी हो सकती है। मेयर पति करौली के मुंडिया में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 2 अप्रैल को दिखे थे।
4 DSP, 5 SHO, दो DST की टीमों का गठन
करौली दंगे में 22 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, 20 आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। 4 DSP, 5 SHO, 2 डीएसटी की टीमें बनाई गई हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, नुकसान का आंकलन करने, घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

