कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का पूरा सिलेबस: 2 घंटे में सॉल्व करने होंगे 200 प्रश्न, डीप नॉलेज के साथ रीजनिंग और डिसीजन मेकिंग भी आएगा….

राजस्थान राज्य रोजगार

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का पूरा सिलेबस: 2 घंटे में सॉल्व करने होंगे 200 प्रश्न, डीप नॉलेज के साथ रीजनिंग और डिसीजन मेकिंग भी आएगा

बीकानेर, @dainikkhabraan। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का पूरा सिलेबस जारी, 2 घंटे में सॉल्व करने होंगे 200 प्रश्न, डीप नॉलेज के साथ रीजनिंग और डिसीजन मेकिंग भी आएगा

राजस्थान में 10 हजार 157 कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके साथ ही सिलेबस भी तय कर दिया है। यह परीक्षा अधीनस्थ सेवा बोर्ड जयपुर (RSMSSB) कराएगा, लेकिन सिलेबस कार्मिक विभाग ने तैयार किया है। शिक्षा निदेशालय की एक टीम ने कंप्यूटर अनुदेशक की योग्यता और सिलेबस तय करते हुए भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। भर्ती का विज्ञापन एक-दो दिन में जारी होने वाला है। भर्ती में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पद रखे गए हैं और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पद। दोनों पदों के लिए सिलेबस भी अलग-अलग ही जारी किया है।

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की स्कीम और सिलेबस (प्रश्नपत्र-1)

  1. प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  2. प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
  3. प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
  4. प्रश्नपत्र में विषय निम्न होंगे

(i) कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।

(ii) सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।

क. लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी

ख. डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग

ग. सामान्य बौद्धिक योग्यता

घ. बेसिक न्यूमरेसी नम्बर एण्ड देयर रिलेशन्स, ऑर्डर ऑफ मैग्निट्यूड इत्यादि (कक्षा- X स्तर) डेटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ, टेबल्स, डाटा सिफिसिएन्सी, इत्यादि (कक्षा X स्तर)

  1. उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा। स्पष्टीकरण किसी प्रश्न के लिए दिए गए बहु विकल्पों में से दिया गया अशुद्ध उत्तर गलत उत्तर माना जाएगा।

प्रश्नपत्रों का पाठ्य विवरण और विस्तार परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण व विस्तार ऐसा होगा जो आयोग/बोर्ड या यथास्थिति नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा समय-समय पर तय किया जाए और अभ्यर्थियों को नियत समय के अंदर ऐसी रीति से जो आयोग/बोर्ड/ या, यथास्थिति, नियुक्ति प्राधिकारी उचित समझे, सूचित किया जाएगा।

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

  1. प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  2. प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
  3. प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।
  4. उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा। स्पष्टीकरण किसी प्रश्न के लिए दिए गए बहु विकल्पों में से दिया गया अशुद्ध उत्तर गलत उत्तर माना जाएगा।

5. प्रश्नपत्र में निम्नलिखित विषय

(i) पेडगॉजी (ii) बौद्धिक योग्यता : डिसीजन मेकिंग एण्ड प्रॉब्लम सॉल्विंग, डाटा इंटरप्रिटेशन, डाटा सिफिसिएन्सी, लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी, मेजर डेवलपमेंट इन द फील्ड ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

(iii) फण्डार्मेटल्स ऑफ कंप्यूटर नंबर सिस्टम, अर्थमेटिक ऑपरेशन्स, इन्ट्रोडक्शन टू रेडियस कैटेगरीज ऑफ कंप्यूटर लैंग्वेज, फंक्शन डिटेल्स ऑफ इनपुट एंड आउटपुट डिवाइस

(iv) प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स सी, सी, जावा, डॉटनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, पाइथन एण्ड ब्लॉक चैन, प्रोग्रामिंग, डाटा टाइप्स (बिल्ट इन और यूजर डिफाइंड), स्कोप ऑफ वैरिएबल, प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेटर्स, कंट्रोल फ्लो, फंक्शन, एरेज पॉइन्ट, स्ट्रक्चर्स एण्ड यूनियन्स इन्यूमरेटेड डाटा-टाइप एण्ड फाइल हैंडलिंग, कमांड लाइन आरण्यूमेंट्स (v) ऑब्जेक्ट ओरिएन्टेड प्रोग्रामिंग यूजिंग सी ++ एण्ड जावा ऑब्जेक्ट एण्ड क्लासेज, इन्हेरिटेंस, पोलीमोरफिज्म, इवेंट एण्ड एक्सेप्शन हैंडलिंग, फाइल्स एण्ड स्ट्रीम्स।

(vi) डाटा स्ट्रक्चर्स एण्ड एलगोरिथम्सः एब्सट्रेक्ट डाटा टाइप्स, एरेज एज डाटा स्ट्रक्चर्स, लिंक्ड लिस्ट वर्सेज एरे फोर स्टोरेज, स्टैक और स्टैक ऑपरेशन्स, क्यूज, बाइनरी ट्रीज, बाइनरी सर्च ट्रीज, ग्राफ्स एण्ड देयर रिप्रजेंटेशन, सॉर्टिंग एण्ड सर्चिंग, सिम्बल टेबल (vii) एलगोरिथम्सः ट्री ट्रैवर्सल्स ब्रांच एण्ड बाउण्ड एण्ड ग्रीडी मेथड, कॉम्प्लेक्सिटी ऑफ एल्गोरिथम

(viii) डिजिटल लॉजिक सिस्टमः बूलियन एक्सप्रेशन्स के मैप्स, टीटीएल एण्ड सीएमओएस लॉजिक फैमेलीज, कॉम्बीनेशनल लॉजिक डिजाइन यूजिंग हाफ/ फुल ऐडर्स, सब ट्रैक्टर्स, और मल्टीप्लेक्सर, सिंक्रोनस सीक्वेन्शल सिस्टम डिजाइन।