एसीबी का बड़ा धमाका: सांख्यिकी विभाग के दफ्तर में एसीबी ने डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह को 5 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप…..

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

एसीबी का बड़ा धमाका: सांख्यिकी विभाग के दफ्तर में एसीबी ने डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह को 5 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप…..

सांख्यिकी विभाग के दफ्तर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,

CEO और प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह 5 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप,

जयपुर, @Dainikkhabraan। राजधानी जयपुर में सांख्यिकी विभाग के दफ्तर में एसीबी टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। मिली जानकारी अनुसार CEO और प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह को 5 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप किया।

बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र सिंह बायोफ्यूल अथॉरिटी का है प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद पर होने के साथ ही रूरल डवलपेमेंट डिपार्टमेंट का ज्वाइंट सेक्रेट्री भी हैं।

एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में ACB के एसपी नरोत्तम वर्मा ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

सुरेंद्र सिंह के घर पर अब तक 3.5 करोड़ की नकदी मिल चुकी है।
ACB ने नोटों की गिनती के लिए आधा दर्जन मशीनें मंगवाई। साथ ही सहकार मार्ग स्थित फ्लैट से 50 महंगी शराब की बोतलें भी मिलीं।
सुरेंद्र सिंह के आधा दर्जन ठिकानों पर अभी भी ACB की रेड जारी है।