एक बार फिर बने मसिहा: मृत व्यक्ति की ऐसी दुर्गंध जिसके पास जाने से हर कोई घबराए, असहाय सेवा संस्थान ने निभाई…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। रविवार 13 मार्च, 2022 जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र, बीकानेर में एक संदिग्ध अवस्था में मृत व्यक्ति मिला।
जगदीशचंद्र पुत्र मालचंद, उम्र लगभग 75 वर्ष के शव को देखने व दुर्गंध से लगा कि शायद इनकी मृत्यु चार से पांच दिन पूर्व ही हो चुकी है।
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के ASI मनोज यादव, रामनिवास आदि के निर्देशन में असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के राजकुमार खड़गावत, ताहीर हुसैन, त्रिलोक सिंह, रामा ओड, गोविंद चौधरी मौके पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे।
शव को ऊपरी मंजिल स्थित कमरे से निकालकर नीचे लाने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की हालत खराब होने लगी। फिर भी हिम्मत जुटाते जैसे-तैसे शव को नीचे उतारकर एंबुलेंस में डालकर
पी.बी.एम. अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टर मुवायना करवाकर शव को मोर्चरी कक्ष में रखवाया।
शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार भी असहाय सेवा संस्था ने ही करवाया। इस दौरान मृतक के परिजन के साथ संस्थान के सेवादार साथ रहे।

