उषा शर्मा होगी नई मुख्य सचिव, कल करेगी कार्य ग्रहण…..

जयपुर राजस्थान राज्य

उषा शर्मा होगी नई मुख्य सचिव, कल करेगी कार्य ग्रहण

जयपुर, @दैनिक खबरां। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती उषा शर्मा राजस्थान की नई मुख्य सचिव होंगी। वे कल अपना नया पद ग्रहण करेंगी।

जानकारी मिली है कि राज्य सरकार की सिफ़ारिश पर केंद्र सरकार ने उन्हें राजस्थान में नया पद ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया है। उषा शर्मा कल कार्यमुक्त होकर जयपुर आएंगी और नए पद का कार्यग्रहण करेगी । फ़िलहाल कार्मिक विभाग ने उनकी मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति सम्बंधित आदेश जारी नहि किए है।

वर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य का कार्यकाल कल दोपहर बाद समाप्त होगा। उषा शर्मा दोपहर बाद निरंजन आर्य से कार्य ग्रहण करेंगी । क़रीब तेरह साल बाद फिर से कोई महिला मुख्य सचिव बनने जा रही है। इससे पूर्व २००९ में अशोक गहलोत के कार्यकाल में ही श्रीमती ख़ुशाल सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था । उषा शर्मा फ़िलहाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है।