आधी रात में घर में घुसकर बदमाशों ने घर की बिजली सप्लाई बंद कर बेटे व महिला को बंधक बनाकर महिला के साथ किया यह काम…..

धौलपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

आधी रात को बदमाशों ने की घर की लाइट बंद

महिला का मंगलसूत्र ले गए

आधी रात में घर में घुसकर बदमाशों ने घर की बिजली सप्लाई बंद कर बेटे व महिला को बंधक बनाकर महिला के साथ किया यह काम…..

धौलपुर, @dainikkhabraan। जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी गांव में रात आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घर में घुसकर बदमाशों ने पहले तो कट्टे की नोक पर युवक की पत्नी और बेटे को बंधक बनाया उसके बाद युवक की पिटाई कर पत्नी के गले से मंगलसूत्र और घर में रखे 4 हजार रुपये की नगदी को लेकर भाग गए।

पीडित युवक पूरन सिंह मीणा पुत्र लक्ष्मी नारायण मीणा उम्र 36 वर्ष ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने घर का गुजारा करता है। जैसे तैसे पैसे जोड़कर पुरानी छावनी इलाके में वह रहने के लिए मकान बनवा रहा है। पीडि़त द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर बताया गया है कि देर रात को उसके घर की लाइट काट दी। गर्मी से परेशान पति पत्नी जैसे ही कमरे से बाहर निकले तो पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसके सिर पर लाठी-डंडों से वार कर दिया, जिसके बाद बदमाशों ने उसके 15 साल के बेटे और पत्नी पर देशी कट्टा तान दिया।

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज
घर की तलाशी में बदमाशों को कुछ नहीं मिलने के बाद बदमाश उसकी पत्नी के गले का मंगलसूत्र और जेब में रखे 4 हजार रुपये छीन कर ले गए। घटना की खबर मिलते ही पचगांव चौकी प्रभारी विष्णु कुमार मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने अस्पताल में पीडि़त के पर्चा बयान लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।