आधी रात को पत्नी पति से यह डिमांड करतीं थीं,परेशान पति ने कोर्ट में दायर की तलाक की अर्जी….

नई दिल्ली

नई दिल्ली,@दैनिक खबरां।।नोएडा सेक्टर -34 स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने वाला युवक इंदिरापुरम इलाके में न्याया खंड कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। इंजीनियर की शादी करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के करोल बाग निवासी लड़की से हुई।

शादी के कुछ दिनों बाद तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा परंतु पत्नी एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थी इसलिए उसने एक्टिंग क्लास ज्वाइन कर लिया।

यहां तक तो ठीक था परंतु इसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बिजी रहने लगी।वह टिक टॉक वीडियो के अलावा फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी अपना अधिक से अधिक समय बिताने लगी इसको लेकर पति व पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हुआ।

कोर्ट में दाखिल किए गए याचिका के अनुसार युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे देर रात नींद से जगाती है और मोबाइल में वीडियो बनाने के लिए कहती है। यहां तक कि वह पूरी रात व्हाट्सएप और फेसबुक पर चैटिंग करती रहती है।

अगर पति वीडियो बनाने से मना करता है तो पत्नी धमकी देती है कि वह उसे उत्पीड़न का खिलाफ मामला दर्ज कराकर फंसा देगी। इसके कारण ना चाहते हुए भी नींद से उठ कर उसे अपनी पत्नी की बातों को मानना पड़ता था। आखिरकार थक हारकर उसने गाजियाबाद कोर्ट का रुख किया।

युवक ने अधिवक्ता दिनेश शर्मा के माध्यम से तलाक के लिए अर्जी दी है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने कहा कि इंदिरापुरम इलाके में रहने वाले उनके एक क्लाइंट ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए अदालत में एक आवेदन दायर किया है। वर्तमान में, अदालत ने आवेदन को स्वीकार करने का अवसर दिया है और प्रारंभिक चरण में काउंसलिंग के लिए भी कहा है।