आगामी माह में माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में मंडल कार्यकारिणी समिति की एक बैठक का आयोजन दिनांक 20 मई 2022 वार शुक्रवार को शाम 8:00 बजे रखा गया है।
मंडल अध्यक्ष नारायण बिहानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी माह में माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व मनाने संबंधी व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श हेतु रखा गया है।
मंडल के प्रचार मंत्री पवन राठी ने बताया कि इस बैठक में जहां एक और श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। वही बीकानेर माहेश्वरी समाज की सभी प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्ष/ मंत्री व कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। जिससे कि आगामी उत्पत्ति दिवस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया जा सके।

