अभी-अभी खेल जगत से बड़ी खबर: रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की…..

खेल देश नई दिल्ली

क्रिकेट जगत

आइपीएल 2022

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। IPL 2022 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा ने वापस महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी देने का फैसला किया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) कैम्प में एक बड़ा डेवलपमेंट देखने को मिला है। मौजूदा कप्तान रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। इसके अलावा अहम बात यह भी है कि पुराने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को ही वापस यह जिम्मेदारी दी गई है। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी वेबसाईट पर एक बयान जारी करते हुए इस घटनाक्रम के बारे में बताया है। आईपीएल का मौजूदा सीजन शुरू होने से पहले ही धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद जडेजा को कप्तान बनाया गया था। अब एक बार फिर से जडेजा ने कप्तानी छोड़ते हुए धोनी को जिम्मा दिया है। चेन्नई के फैन्स के लिए यह ख़ुशी की बात हो सकती है।