अनुठी पहल: बीकानेर की बालिका सौम्या सोनी ने अपने 8 वें जन्मदिन पर  परिवार सहित की नेत्रदान की घोषणा की….

बीकानेर

बीकानेर की बालिका सौम्या सोनी ने अपने 8 वें जन्मदिन पर  परिवार सहित की नेत्रदान की घोषणा की

बीकानेर, @dainikkhabraan। किसी बच्चे का जन्मदिन होता है तो वह अपने माता-पिता से कुछ ना कुछ मांगता है और बच्चा साल भर अपने जन्मदिन का इंतजार करता है ताकि खुशियां मनाने के लिए पार्टी का आयोजन कर सकें। परंतु इस छोटी सी बच्ची ने ऐसा नहीं किया बल्कि अपनी तरफ से लोगों के लिए अपनी आंखें दूसरों को दान कर करने का संकल्प ले लिया। बीकानेर की बाल कलाकार कक्षा दो की छात्रा सौम्या सोनी की अनूठी पहल। अपने 8 वें जन्मदिन पर पीबीएम अस्पताल के नेत्र चिकित्सालय में पहुंच कर नेत्रदान का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सौम्या सोनी अकेली ने संकल्प नहीं लिया बल्कि अपने भाई और माता-पिता को भी दिलाया नेत्रदान का संकल्प। नेत्र चिकित्सालय पहुंचकर डॉक्टर धनसिंह मीणा, डॉक्टर अनिल चौहान और विजेंद्र सिंह मौजूद रहे जिन्होंने नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया और संकल्प पत्र भरवा कर आने वाले समय में चार लोगों की दुनिया रोशन करने का इरादा बनाया।