अजमेर में खाकी एक बार फिर दागदार, पुलिसकर्मी की अश्लील हरकतें आई सामने…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां। अजमेर में अश्लील व्हाट्सएप चैटिंग और वीडियो कॉल के मामले में एक पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज हुआं है आरोपी आरक्षक इलाके की एक किशोरी को करीब आठ महीने से धमकाता था और देर रात तक उसके साथ अश्लील बातें करता था इतना ही नहीं कांस्टेबल ने किशोरी से वीडियो कॉलिंग के जरिए नग्न अवस्था में खुद के वीडियो भी शेयर किए, मामला सामने आते ही एसपी जगदीशचंद्र शर्मा ने पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षक विक्रम सिंह अजमेर जिले के पिसांगन थाने में चालक के पद पर पदस्थापित था उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज जांच नसीराबाद सदर पुलिस को सौंप दी गई है आरक्षक किशोरी पर थाने में अपने कमरे में आने का दबाव बना रहा था इतना ही नहीं एक दिन उसने रात करीब किशोरी को मैसेज किया और कहा कि मेरे कॉर्नर रूम में आ जाओ मैं कुंडी खुलकर रखता हूँ।

छात्रों ने इस मामले की जानकारी आठ महीने पहले दिसंबर में ही पेसांगन थाने को दी थी लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई आरक्षक की हरकत से परेशान किशोरी ने तब पिसांगन पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमावत व अन्य को मामले से अवगत कराया इस पर कुमावत ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक अजमेर ग्रामीण आईपीएस सुमित मेहरादा से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।