बीकानेर में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट: अगले तीन घंटे भारी, तेज आंधी- बारिश की चेतावनी

Bikaner Rajasthan

बीकानेर में मौसम विभाग का अलर्ट: अगले तीन घंटे भारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

दैनिक खबरां,बीकानेर। मौसम विभाग ने रविवार को बीकानेर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन घंटे के दौरान मौसम के अचानक बिगड़ने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र मेघगर्जन, बिजली चमकने, 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।


वहीं फलोंदी, जोधपुर, नागौर, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।