वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया और कैलाश मेघवाल का बीकानेर में भाजपा नेताओं ने किया भव्य अभिनंदन

बीकानेर राजनीति राजस्थान

वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया और कैलाश मेघवाल का बीकानेर में भाजपा नेताओं ने किया भव्य अभिनंदन

Bikaner News दैनिक खबरां,बीकानेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल के बीकानेर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं साफा पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गगनभेदी नारों और गर्मजोशी भरे स्वागत से वातावरण उत्सवमय हो उठा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य एवं अशोक प्रजापत ने प्रदेश नेतृत्व से क्षेत्र के विकास कार्यों तथा संगठनात्मक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए सभी से एकजुट होकर जनहित और संगठन सशक्तिकरण के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।