नयाशहर पुलिस की कार्रवाई में टॉप-10 में वांछित आरोपी पकड़ा गया, अब जाएगा सलाखों के पीछे..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

नयाशहर पुलिस की कार्रवाई में टॉप-10 में वांछित आरोपी पकड़ा गया, अब जाएगा सलाखों के पीछे

दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। अभियान के दौरान थाना स्तर के टॉप-10 में शामिल एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

शहर में वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिरों से प्राप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी रामकिशन उर्फ किशन पुत्र पोकरराम जाट (26 वर्ष), निवासी हरीराम मंदिर के पास करमीसर, बीकानेर को दस्तयाब किया। आरोपी को आवश्यक पूछताछ के बाद जांच अधिकारी के सुपुर्द किया गया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में शीशराम, पुरूषोतम और रूपाराम शामिल रहे।