फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाकर धोखे से की शादी, मारपीट कर निकाला घर से, मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाकर धोखे से की शादी, मारपीट कर निकाला घर से, मामला दर्ज

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर में एक महिला से धोखाधड़ी कर शादी करने और बाद में मारपीट कर घर से निकाल देने का गंभीर मामला सामने आया है। शीतला गेट के बाहर रहने वाली 31 वर्षीय अफसान पुत्री रोशन अली ने कोतवाली थाने में डाक के माध्यम से रिपोर्ट भेजकर आरोप लगाया है कि 5 अक्टूबर 2018 को आरोपीगण ने उसे तलाक के फर्जी दस्तावेज दिखाकर गुमराह किया, धोखे से शादी की और बाद में लगातार प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। प्रार्थिया के अनुसार उसने लंबे समय तक मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न सहने के बाद न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज मामले में मौसिन खां पुत्र जमालुदीन, शाहीदा बानो पत्नी जमालुदीन, वसीम खां पुत्र जमालुदीन, हीना पुत्री जमालुदीन, आईना पुत्री जमालुदीन और जमालुदीन पुत्र रहीमा सभी निवासी 238 नृसिंह देव की बगीची, फतेहराम का टीबा, ब्रहमपुरी, जयपुर को आरोपी बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।