निरामया ट्रस्ट ने एसडीएम जिला अस्पताल को दिए सिजेरियन प्रसव हेतु उपकरण
दैनिक खबरां,बीकानेर। निरामया ट्रस्ट ने एसडीएम जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सिजेरियन प्रसव के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण भेंट किए। मोहता चौक निवासी दीपक हर्ष ने अपनी माताजी स्व. संतोष हर्ष की स्मृति में दो पूर्ण इंस्ट्रूमेंट सेट अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष को सुपुर्द किए, जबकि बड़ा बाजार निवासी दीपक सारड़ा ने ओटी स्लिपर्स दान किए। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में सामान्य और सिजेरियन प्रसव बढ़ने से अतिरिक्त उपकरणों की जरूरत महसूस की जा रही थी, ऐसे में यह सहयोग अत्यंत उपयोगी रहेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव डॉ. मोनिका रंगा, सदस्य गौरव व्यास, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. घनश्याम, डॉ. प्रवीण पेंसिया, डॉ. अमित अरोड़ा, डॉ. गौरव जोशी सहित स्टाफ मौजूद रहा। ट्रस्ट ने भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के लिए सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

