केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बिहार विधायक दल चुनाव के सह-पर्यवेक्षक नियुक्त

बीकानेर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बिहार विधायक दल चुनाव के सह-पर्यवेक्षक नियुक्त

दैनिक खबरां, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। बीकानेर सांसद और केंद्र के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। तीनों नेता बिहार में जाकर विधायक दल की बैठक कर नए नेता के चयन की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे।