बड़ी खबर: बीछवाल ओपन जेल से सजा काट रहा कैदी हुआ फरार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बड़ी खबर: बीछवाल ओपन जेल से सजा काट रहा कैदी हुआ फरार

बीकानेर, दैनिक खबरां। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा बीछवाल स्थित खुला बंदी शिविर से एक सजायाफ्ता बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जेल प्रसाशन सहित पुलिस में ह्ड़कंप मच गया है। फरार हुए कैदी को लेकर बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रार्थी कुलदीप सिंह, मुख्य प्रहरी खुला बंदी शिविर बीछवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार 17 नवंबर 2025 की सुबह 7 बजे बंदियों की हाजरी के दौरान बंदी जयकरण उर्फ जयराम अनुपस्थित मिला।

रिपोर्ट के अनुसार सजायाफ्ता बंदी जयकरण उर्फ जयराम, पुत्र मालाराम, निवासी पेमासर, थाना बीछवाल, जो खुला बंदी शिविर में सजा काट रहा था, सुबह की गिनती में नहीं मिला और शिविर से फरार हो गया। घटना की लिखित सूचना पर थाना बीछवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है बीकानेर स्थित ओपन जेल से इससे पहले भी बंदियों के भागने के मामले सामने आ चुके है।