देर रात को युवक को लाठियों–डंडों से पीटकर किया घायल, जान से मारने की दी धमकी
दैनिक खबरां,बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के हिराई की ढाणी में कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना को लेकर पीड़ित उम्मेदसिंह पुत्र कानसिंह निवासी वार्ड 09 हिराई की ढाणी नें गुरुवार को पुलिस को रिपोर्ट दी है। पीड़ित के अनुसार घटना बुधवार रात की है। पीड़ित के अनुसार 12 नवंबर की रात करीब 8 बजे से 8:15 बजे के बीच खेत रोही में उम्मेदसिंह पुत्र कानसिंह (36), निवासी वार्ड 09 हिराई की ढाणी पर आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया। पर्चा बयान में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे लाठियों और डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे गंभीर चोटें आईं। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित द्वारा नामजद आरोपियों में राजूसिंह, मनोहरसिंह, सुमेरसिंह, भंवरसिंह, भीमसिंह और महेंद्रसिंह शामिल हैं। सभी आरोपी हिराई की ढाणी के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

