रात के अंधेरे में पुलिस को देखकर भागा बदमाश, पीछा कर दबोचा; कई थानों में दर्ज हैं गंभीर मामले
दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने देर रात सघन तलाशी व वाहन जांच अभियान के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस टीम बाबूलाल फाटक के पास गश्त कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने तत्काल पीछा कर उसे काबू किया।
पूछताछ में संदिग्ध ने रात में घूमने को लेकर कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया, जिस पर रात्रि ड्यूटी ऑफिसर को मौके पर बुलाया गया। सत्यापन के बाद युवक की पहचान फारुख शाह पुत्र हाजी मोहम्मद, उम्र 28 वर्ष, निवासी गली नं. 2 रामपुरा बस्ती, हाल एसबीआई बैंक के पीछे, जामसर (बीकानेर) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि फारुख उर्फ गैरसायल के खिलाफ नयाशहर, जेएनवीसी, जामसर, बीछवाल, सदर व कोटगेट थाना क्षेत्रों में लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी ने पूछताछ में पुलिस थाना नापासर क्षेत्र से तार चोरी करने की वारदातों को भी स्वीकार किया।
यह कार्रवाई बीकानेर रेंज हेमन्त कुमार शर्मा,पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में, सीओ सिटी श्रवण दास संत के सुपरविजन में की गई।
गिरफ्तार आरोपी
फारुख शाह पुत्र हाजी मोहम्मद, उम्र 28 वर्ष
निवासी गली नं. 2 रामपुरा बस्ती, हाल एसबीआई बैंक के पीछे, जामसर जिला बीकानेर
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
विजेन्द्र सीला थाना प्रभारी, मुक्ताप्रसाद नगर,हीरासिंह – हैडकांस्टेबल,छगनलाल कांस्टेबल,पंकज कांस्टेबल आदि

