अनियंत्रित हुई स्विफ्ट कार पलटी, एक की मौत, चार घायल,दो गंभीर घायल पीबीएम ट्रोमा रैफर

बीकानेर

अनियंत्रित हुई स्विफ्ट कार, एक की मौत, चार घायल,दो गंभीर घायल पीबीएम ट्रोमा रैफर


दैनिक खबरां, बीकानेर। छत्तरगढ़ उपखंड क्षेत्र से बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बंगराला गांव के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गोरीसर निवासी बरकत पुत्र सब्बू खां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजू सिंह पुत्र चंदू सिंह, मजीद खां पुत्र सूबे खां, महेंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह और भंवर खां पुत्र कादर खां निवासी सादोलाई घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से छत्तरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक आए मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।