शहर की इस कॉलोनी में पुलिस की बड़ी दबिश: नौ अपराधी गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें जब्त
दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के आदेशानुसार बीछवाल थाना पुलिस ने मंगलवार को इन्द्रा कॉलोनी में आपराधिक तत्वों के खिलाफ एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त सदर अनुष्ठा कालिया आईपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के निर्देशन में गठित सात टीमों ने कॉलोनी में घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला व हत्या जैसे मामलों में पूर्व से चालानशुदा 9 आरोपियों गणेश उर्फ करण प्रताप सिंह, जयसिंह मेहरा, आकाश जेदीया, मयंक उर्फ गोलु, विनोद चौधरी, अविनाश पांडे उर्फ अशु, सुमित सुथार, विनय कुमार और अशोक राजपुरोहित को गिरफ्तार कर 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

