कुम्हार महासभा, जिला बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष गेधर बोले, समाज के विकास और एकता के लिए मिलकर करेंगे कार्य

बीकानेर

कुम्हार महासभा, जिला बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष गेधर बोले, समाज के विकास और एकता के लिए मिलकर करेंगे कार्य

दैनिक खबरां, बीकानेर। कुम्हार महासभा, जिला बीकानेर के जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर ने शनिवार को समाज के गणमान्य व्यक्तियों से विचार-विमर्श के बाद बीकानेर जिले की आंशिक कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी की अगली सूची शीघ्र जारी की जाएगी। गेधर ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब मिलकर समाज के विकास, एकता और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में अशोक प्रजापत बोबरवाल, आशु राम भूटिया (रामपुरा बस्ती) और पुरखा राम गेधर (खारी) शामिल हैं। महामंत्री पद पर अर्जुन कुमावत (मिठड़िया), लक्ष्मण गुरिया (धोलेरा) और जेठाराम जालप (रासीसर) को नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर माला राम नागा (सरपंच प्रतिनिधि बादनू), रमेश बासनीवाल (श्रीडूंगरगढ़), मोती राम जालप (बंगलानगर), ओम प्रकाश गेधर (खारी), गणपत गेधर (खारी) और गिरधारी लाल मंगलाव (सरपंच भादला) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर आशु राम बोबरवाल (सुरधना) को नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष के रूप में मानक लाल माहर (पार्षद वार्ड 19), गणपत मंगलाव (वार्ड 20 पार्षद प्रत्याशी), सुनील गेधर (पार्षद रामपुरा), बजरंग सोखल (पार्षद चौधरी कॉलोनी), आशु राम ओस्तवाल (एडवोकेट दियातरा), बनवारी लाल सोखल (सरपंच प्रतिनिधि सुरपुरा), बाबूलाल दुराण (देसलसर), किशोर सवाल (भोलासर पंचायत समिति सदस्य), नत्थू राम गेधर (गवाड़), लक्ष्मीनारायण गेधर (रामपुरा), कालूराम साड़ीवाल (हलवाई सिंजगुरु) और देवकिशन बोबरवाल (रामपुरा) शामिल हैं।

जिला मंत्री के रूप में नवल प्रजापत (रामपुरा), गणेश मांगर (मंडाल), हड़मान लखेसर (गोविंदसर), गोपाल लखेसर (बंगलानगर), पंकज कुमार डाल (लूणकरनसर) और किशन प्रजापत (अंबेडकर कॉलोनी) को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार मंत्री पद पर राधेश्याम बोबरवाल (गजनेर), श्याम टाक (देसलसर) और आशोक मंगलाव नियुक्त किए गए हैं।

सोशल मीडिया संयोजक के रूप में नानूराम मंगलाव (बिंझरवाली), सुन्दरलाल जालप (बंगलानगर), केदार गेधर (गजनेर), हरिओम खुडिया (सिंधु), नवरतन सवाल (नथूसर गेट), मांगीलाल बोबरवाल (सुरधना) और पप्पू मंगलाव (सुरधना) को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी के रूप में महावीर जालप (रासीसर) और शिव रतन लखेसर (बंगलानगर) नियुक्त हुए हैं।

वहीं कला, खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री का दायित्व शंकर लाल प्रजापत (पॉलिटेक्निक कॉलेज बीकानेर) को सौंपा गया है और कार्यालय प्रभारी के रूप में शिव कुमार गेधर (गंवाड़) को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज में संगठन की मजबूती, एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अध्यक्ष त्रिलोक गेधर ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य करना ही महासभा का उद्देश्य है, और इस नई कार्यकारिणी के माध्यम से समाज में नई ऊर्जा, समरसता और विकास की दिशा स्थापित होगी।