व्यापारी मुनीम मर्डर: शवों का हुआ पोस्टमार्टम, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार, इस बीच एसपी नें दिया ये बयान..

जैसलमेर पुलिस कार्रवाई बीकानेर

व्यापारी मुनीम मर्डर: शवों का हुआ पोस्टमार्टम, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार, इस बीच एसपी नें दिया ये बयान..

दैनिक खबरां, बीकानेर। मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में बीकानेर के व्यापारी और मुनीम मर्डर केस में नया मोड़ सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस जघन्य हत्याकांड में पंजाब के सिरफिरे का हाथ होने के संकेत मिले है। इस सिरफिरे के साथ चार पांच अन्य आरोपियों के इस हत्याकांड में शामिल होने की बात भी कही जा रही है। दीपावली की रात जब सभी दीपावली पूजन कर पटाखे छोड़ रहें थे ठीक उसी समय निर्दयी हत्यारे व्यापारी मदनलाल सारस्वत(सेरुणा) व मुनीम रेवंतराम तावणीयां (बिग्गा) को मौत के घाट उतार रहें थे। मदनलाल व रेंवतराम के परिजनों नें कभी यह ना सोचा होगा कि इस दीपावली की रात उनकी आखिरी रात होगी। मंगलवार की सुबह जिसने भी इस जघन्य घटना को सुना उसका दिल पसीज गया। हर किसी का मन यही कोस रहा था कि इतना भी कोई कैसे निर्दयी हो सकता है। घटना को लेकर पुरे जैसलमेर क्षेत्र सहित बीकानेर तक आक्रोश फैल गया। जिसके बाद इस हत्याकांड को लेकर व्यापारियों व परिजनों नें आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन से मांग रखी। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद प्रशासन नें परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। जिसके बाद देर रात मोर्चरी से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव मदनलाल व रेवंतराम के परिजनों को सौंप दिए गए। 

मदनलाल सारस्वत के भतीजे दीनदयाल सारस्वत नें दैनिक खबरां को बताया कि वे अपने परिजनों के साथ डेडबॉडी को मोहनगढ़ से लेकर गाँव के लिए रवाना हो गए है। बुधवार सुबह मदनलाल सारस्वत का सेरुणा गाँव व मुनीम रेवंतराम तावणीयां बिग्गा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मदनलाल सारस्वत के दो पुत्र जिसमें एक 20 वर्ष व एक 25 वर्ष और दो बड़ी बेटियां है। वंही इस घटना के बाद से मदनलाल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। यही हाल मुनीम रेवंतराम तावणीयां के घर का है। घटना के बाद से दोनों के गाँव में गमगीन माहौल है।

जल्द होगा डबल मर्डर केस का खुलासा!
जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहारे नें दैनिक खबरां से बातचीत में बताया कि इस मर्डर केस में रुपए के लेनदेन के विवाद की बात भी सामने आई है, हालांकि इस पहलु पर जांच जारी है वंही कई और तथ्यों को पुलिस टीम नें जांच के दायरे में लिया है। अभी इस पर कहना कुछ भी जल्दबाजी होगा। मृतकों के परिजनों से भी इस संबंध में नोट डाउन किया गया है। कुछ संदिग्धो की लिस्ट बनाई गई है वंही सीसीटीवी और तकनीकी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही साईबर स्पेशल सेल, एसएफएल अन्य एजेसियां अपने- अपने स्तर पर तेजी से जुटी हुई है। पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करने की पूरी तैयारी में है।