दो चोर एक साल से बीकानेर पुलिस को दे रहें थे चकमा, आखिरकार चढ़े हत्थे
दैनिक खबरां,बीकानेर। चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को पुलिस की विशेष टीम नें धर दबोचा है। यह कार्रवाई महाजन थाना पुलिस नें की है। पुलिस नें इस कार्रवाई को कड़ी निगरानी और पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है। स्थानीय सूचना और फील्ड सर्वे के आधार पर तैयार इस ऑपरेशन में सात अक्टूबर को दोनों आरोपियों को पुलिस टीम नें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी रावतसर के रहने वाले है। जिसमें महेंद्र कुमार, पुत्र रामकुमार,उम्र 27 साल और शिव कुमार, पुत्र चंदूराम, उम्र 32 साल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों चोर पिछले लगभग एक साल से चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे थे।
थानाधिकारी रामकेश नें बताया कि बीकानेर रेंज आईजी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले 3 अक्टूबर 2025 को भी पुलिस ने दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम में महाजन थानाधिकारी रामकेश, कांस्टेबल दीपक झोरड़,कालिचरण,अजय,सुनिल कुमार आदि शामिल रहें।

