15 वर्षीय किशोरी नें गलती से खाई चूहे मारने की दवा,हुई मौत
दैनिक खबरां,बीकानेर। चूहे मारने की दवा गलती से खा लेने से एक किशोरी की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के गांव गडियाला की है। इस संबंध में लड़की के पिता खियाराम पुत्र भैराराम नायक नें कोलायत थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में प्रार्थी नें बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री सुनिता ने 5 अक्टूबर को गलती से चूर्ण समझकर घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल गडियाला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 6 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सुनिता की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वंही शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

