बीकानेर: पहले दिन किया महिला के साथ दुष्कर्म! दूसरे दिन फिर आया तो पकड़ा गया..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: पहले दिन किया महिला के साथ दुष्कर्म, दूसरे दिन फिर आया तो पकड़ा गया..

दैनिक खबरां,बीकानेर।  जिले के नोखा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी सास की तबीयत खराब होने के कारण उसका पति 1 अक्टूबर को बीकानेर गया हुआ था। वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी।

रविवार रात जब वह अपने झोपड़े में सो रही थी, तभी गांव का ही फूलाराम उसके झोपड़े में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका जेठ और काका मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि इससे एक दिन पहले शनिवार रात को भी फूलाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते वह डर के कारण चुप रही। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान और मेडिकल करवाए जा रहे हैं। जांच के बाद आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।