शहर की इस कॉलोनी में पेड़ पर फांसी लगा लटका युवक, घर वाले लेकर दौड़े अस्पताल, हुई मौत
दैनिक खबरां,बीकानेर। एक युवक द्वारा पेड़ से लटककर फांसी लगा कर जान देने का मामला सामने आया है। घटना मुक्ताप्रसाद थाना इलाके के सुंदर विहार कॉलोनी की है। इस संबंध में मृतक के भाई श्रवणराम निवासी अंसल कॉलोनी नें मुक्ताप्रसाद थानें में मर्ग दर्ज करवाई है। प्रार्थी नें बताया कि उसके 31 वर्षीय भाई मदनलाल पुत्र मांगीलाल सुथार निवासी सुंदर विहार कॉलोनी, बीकानेर ने शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पेड़ से लटककर फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने मदनलाल को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस नें मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस नें मर्ग दर्ज कर ली है, इसकी जांच थानाधिकारी विजेंद्र सीला कर रहें है। वंही पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

