बीकानेर में जयपुर-जोधपुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत,तीन घायल

बीकानेर

जयपुर-जोधपुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल

दैनिक खबरां,बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार अलसुबह जयपुर-जोधपुर बाईपास पर गणेशम रिसोर्ट के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार इस हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है।